How to do Shutdown Computer Automatically??

हेल्लो फ्रेंड्स आज के इस पोस्ट में हम लोग बात करेंगे की अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को Automatic Shutdown कैसे करें!

आप सबके साथ कभी ना कभी तो ऐसा होता ही होगा की हम कंप्यूटर पर काम कर रहे होते हैं! काम Processing में होता है! और हमें Urgent ही कही जाना पड़ जाता है! उस टाइम ऐसी Situation रहती है की हम अपना लैपटॉप छोड़ के कही जा भी नही सकते हैं! और काम भी बहुत जरुरी होता है! उस टाइम आप सबको Technology और Net पर गुस्सा भी आता होगा! की इतना टाइम क्यों लगता है Processing में!

मै आप लोगो को बता दूँ आप लोग इसलिए परेशान होते हैं! क्युकी आप लोगो को इस ट्रिक के बारे में नही पता होता है की कंप्यूटर को आटोमेटिक Shutdown कैसे करें!

चलिए आप लोग बहुत परेशान हो चुके अब मै आप लोगो के इस परेशानी को दूर किये देती हूँ! आज मै आप लोगो को एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताउंगी जिससे आप लोग अपने कंप्यूटर में Time सेट कर सकते हैं! की आप लोगो को कितने देर तक कंप्यूटर या लैपटॉप On रखना है! उसके बाद वो आटोमेटिक Shutdown हो जाये!

कंप्यूटर या लैपटॉप को Automatic Shutdown कैसे करें:-

आज मै आप लोगो को ऐसे दो तरीके बताउंगी जिससे आप लोग अपने कंप्यूटर को आटोमेटिक टाइम सेट करके Shutdown कर सकते हैं! Automatic Shutdown करने के लिए आप लोगो को कुछ Steps Follow करने होंगे! आइये एक-एक करके हम दोनों Method के बारे में जानते हैं की कंप्यूटर को Automatic Shutdown कैसे करें!

Method:- 1

कंप्यूटर को Automatic Shutdown करने के लिए आपको कुछ Steps Follow करने होंगे!

Step#: 1-

सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में Run Box ओपेन करना होगा! Run Box ओपेन करने के लिए आपको Window Button के साथ R प्रेस करना होगा! या आपको अपने कीबोर्ड के Start Button को दबाने के बाद Search Bar में Run टाइप करना होगा! उसके बाद आपके सामने Run Box ओपेन हो जायेगा!

Step#: 2-

अब आपको Run Box में एक कोड टाइप करना होगा! Shutdown -s -t 1800 |

Step#: 3-

कोड टाइप करने के बाद आपको OK पर Click करना होगा!

कोड में 1800 मतलब समय है! आप अपने कंप्यूटर को जितने समय में बंद करना चाहते हैं उस समय को सेकेंड में लिख दीजिये! जैसे हमे कंप्यूटर को आधे घन्टे में बंद करना था! इसलिए मैंने 1800 लिखा!

इस तरह से आपका कंप्यूटर आपके दिए हुए टाइम पर अपने आप बंद हो जायेगा!

Method:- 2

हमने आपको Shutdown करने का एक तरीका तो बता दिया! चलिए अब आप लोगो को एक और Method बताती हूँ जिससे आप लोग कंप्यूटर को Automatic Shutdown कर सकते हैं !

Step#: 1-

आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Notepad ओपेन करना होगा! और आपको Shutdown -s -t 1800 कोड टाइप करना होगा!

Step#: 2-

अब आपको इस फाइल को सेव करना है! आप इसे Gender.bat के नाम से सेव कर सकते हैं!

सेव करने के बाद आप उस फाइल पर Double Click करेंगे तो ये ट्रिक Active हो जायेगा! और आपके दिए हुए समय के अनुसार कंप्यूटर Shutdown हो जायेगा!

ध्यान रहे फाइल सेव करते वक्त लास्ट में .bat जरुर लगा हो! नही तो ये ट्रिक काम नही करेगा!

निष्कर्ष(Conclusion):-

आज आपने सिखा की आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को Automatic Shutdown कैसे कर सकते हैं! मै उम्मीद करती हूँ की आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी और समझ भी आ गया होगा! दोस्तों अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें|

धन्यवाद/Thanks

अदृश्य तरीके से डेटा रखे सेव

आपका कंप्यूटर Male ya Female?

MS Word क्या होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *