
हेल्लो रीडर, आप सब कि दोस्त आस्था गिरि आज मै आप लोगो के साथ मॉनिटर (Monitor) से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी शेयर करने जा रही हूँ, जो आज के समय में हम सब के लिए बहुत जरुरी है!
आप सब लोगो ने कंप्यूटर में काम करने वाले डिस्प्ले यूनिट (मॉनिटर) को तो देखा ही होगा! Computer पर काम करते हुये, Video Game खेलते हुए, या किसी भी तरह से मुझे उम्मीद है सबने Monitor तो देखा ही होगा!
लेकिन क्या आप जानते हैं मॉनिटर क्या है, मॉनिटर कि फुल फॉर्म क्या है, यह कितने प्रकार के होते हैं,इसकी खोज किसने की, इसकी कार्य और विशेषताएं क्या है!
अगर आप ऊपर पूछे गए सवालों (Questions) का जवाब (Answer) नही जानते तो Tension लेने कि कोई ज़रूरत नही! आप लोग इस लेख (Post) को अंत तक पढ़ियेगा! इस Post में Monitor से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है! जिसे पढने के बाद आप लोगो को Monitor के बारे में कोई भी Doubt नही रह जायेगा!

मॉनिटर क्या है (What Is Monitor):-
मॉनिटर कंप्यूटर की एक आउटपुट डिवाइस (Output Device) है! जो कंप्यूटर में इनपुट किये गए डेटा को कंप्यूटर स्क्रीन में दिखता है! यह टीबी कि तरह दीखता है! इसे Visual Display Unit के नाम से भी जाना जाता है! यह Output को Soft Copy के रूप में Screen पर दिखाता है|
मॉनिटर कंप्यूटर कि एक महत्वपूर्ण डिवाइस है! इसके बिना कंप्यूटर अधुरा है! क्योंकि जब तक हमे ये नही पता होगा कि कंप्यूटर में क्या चल रहा है हम उसपे काम नही कर पाएंगे! और कंप्यूटर में क्या चल रहा है ये दिखाने का काम मॉनिटर करता है!
मॉनिटर CPU से जुड़ा होता है! जब हम कीबोर्ड या माउस के द्वारा कंप्यूटर को निर्देश देते हैं तो Monitor उन सब गतिविधियों को Screen पर दिखाता है! मॉनिटर यूजर (कार्यकर्ता) को सभी जानकारी Image, Video और Text के रूप में देता है|

मॉनिटर का पूरा नाम (Full Form Of Monitor):-
अब आप लोग ये सोच रहे होंगे की क्या मॉनिटर का भी Full Form होता है! तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ, जी हाँ मॉनिटर का भी Full Form होता है! आइये जानते हैं मॉनिटर का Full Form क्या होता है|
मॉनिटर का Full-Form होता है- Machine Output Number Of Information To Organize Report
- M – Machine
- O – Output
- N – Number
- I – Information
- T – To
- O – Organize
- R – Report
मॉनिटर का अविष्कार (Invent Of Monitor):-
Monitor का अविष्कार जर्मन वैज्ञानिक Karl Ferdinand Braun द्वारा 1897 में किया गया था! यह एक कैथोड रेमॉनिटर (CTR) था!
मॉनिटर के प्रकार (Types Of Monitor):-
आज के समय में मॉनिटर अपने बनावट, आकार और डिजाईन के आधार पर कई प्रकार के होते हैं! कुछ प्रमुख प्रकार निम्न्लिखित है|
CRT – (Cathode Ray Tube)
LCD – (Liquid Crystal Display)
LED – (Light Emitting Diode)
CRT (Cathode Ray Tube):-
CRT Monitor सबसे जादा use होने वाला Output Device है! जिसे VDU (Visual Display Unit) भी कहते हैं! इसका Main Part Cathode Ray Tube होता है, जिसे हम Generally Picture Tube कहते हैं! अधिकतर मॉनिटर में पिक्चर ट्यूब एलिमेंट होता है जो टीवी के सामान होता है!

CRT मुख्य रूप से एक vacuum Tube होती है! जिसके एक साइड में Electron Gun होती है और दुसरे साइड में Florescent Screen होती है!
आज के समय में इनका इस्तेमाल बहुत कम होता जा रहा है! इसका मुख्य कारन इसका वजन और इसकी महगाई है! इसकी जगह पर सस्ते और हल्के मॉनिटर Use होने लगे हैं|
LCD (Liquid Crystal Display):-
CRT मॉनिटर बिल्कुल टेलीविजन की तरह हुआ करते थे, ये बहुत वजनी थें और बहुत स्थान घेरते थें! लेकिन धीरे-धीरे Technology में विकाश हुआ और CRT कि जगह LCD का Use होने लगा! यह मॉनिटर बहुत ही आकर्षित होते हैं! LCD को बनाने में Liquid Crystal का इस्तेमाल होता है! यह आकार में पतले और वजन में भी हल्के होते हैं! इन्हें रखने के लिए जादे जगह कि जरुरत नही होती है!

CRT कि तुलना में LCD कम बिजली खर्च करती है! यह Heat भी कम पैदा करती है! पहले LCD का इस्तेमाल लैपटॉप के लिये किया जाता था लेकिन अब LCD का इस्तेमाल डेस्कटॉप कंप्यूटर के लिए भी किया जाता है |
LED (Liquid Emitting Diode):-
LED भी LCD कि तरह Flat Panel Display और किनारों से थोडा घुमावदार होता है! यह आज के समय में मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं! ये मॉनिटर LCD और LED कि तुलना में कम बिजली खर्च करता है!

LED के फायदे यह हैं कि यह Contrast वाले Image का उत्पादन करता है! यह मॉनिटर बैक लाइटिंग के लिए, Light Emitting Diode का प्रयोग करते हैं!
रंग के आधार पर मॉनिटर के प्रकार:-
रंग के आधार पर मॉनिटर मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं!
- Monochrome (मोनोक्रोम)
- Gray Scale (ग्रे-स्केल)
- Color Monitor (रंगीन मॉनिटर)
Monochrome (मोनोक्रोम):-
Monochrome (मोनोक्रोम) मॉनिटर Single Color Display होते हैं! ये आउटपुट को Black And White के रूप में प्रदर्शित करते हैं!
Gray Scale (ग्रे-स्केल):-
Gray Scale (ग्रे स्केल) मॉनिटर मोनोक्रोम जैसे ही होते हैं! ये आउटपुट को Gray Shades में प्रदान करते हैं!
Color Monitor (रंगीन मॉनिटर):-
Color Monitor (रंगीन मॉनिटर) में लाल, हरा और नीले रंग का उपयोग किया जाता है! इन तीनो रंगों को मिलाकर अन्य रंग प्रदर्शित किये जाते हैं! यह 16, 32 या 256 रंगों में डिस्प्ले प्रदर्शित करता है! इस मॉनिटर को RGB मॉनिटर भी कहा जाता है!
मॉनिटर की विशेषताएं (Features Of Monitor In Hindi):-
मॉनिटर की प्रमुख विशेषताएं निम्न हैं !
- Pixel:- मॉनिटर पर दिखाई जाने वाली सभी जानकारी या चित्र छोटे-छोटे चमकीले बिन्दुओं से बने होते हैं! जिन्हें हम पिक्सेल या डाट्स कहते हैं! मॉनिटर में जितने अधिक Pixel होंगे स्क्रीन पर चित्र उतना ही स्पस्ट दिखाई देगा |
- Resolution:- यह मॉनिटर पर उपस्थित पिक्सेल कि कुल संख्या और उसके गुणवत्ता को दर्शाता है! मॉनिटर पर Resolution जितना अधिक रहता है स्क्रीन पर चित्र उतना ही स्पस्ट दिखता है!
- Dot-Pitch:-डॉट पिच एक प्रकार की माप करने की तकनीकी जो यह दर्शाती है कि दो पिक्सेक के बिच Horizontal दुरी कितनी है! इसे मिलीमीटर में मापा जाता है ये मॉनिटर की गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है!
- Size:- मॉनिटर की सबसे महत्वपर्ण विशेषता है उसका आकार! मॉनिटर के आकर को लम्बाई और चौड़ाई में मापा जाता है! मॉनिटर को Dianalog Inch के Term में मापा जाता है! मॉनिटर के सामान्य आकार 14,15,22 और 26 इंच है ! मॉनिटर का आकर उसके उपयोग पर निर्भर करता है!
- Refresh Rate:- रिफ्रेश रेट यह प्रदर्शित करता है कि मॉनिटर एक सेकंड में कितने सुचना या चित्र की नई छवि बनाने में सक्षम है! रिफ्रेश रेट को हर्ट्ज़ में मापा जाता है! मॉनिटर में Hz जित्तना अधिक होगा, स्क्रीन उतनी ही स्मूथ तरीके से का, करेगी|
- Response Time:- एक रंग को दुसरे रंग में बदलने के लिए पिक्सेल द्वारा लिए गये समय को Response Time कहा जाता है! एक अछे मॉनिटर में रिस्पांस टाइम कम होता है |
गेमिंग मॉनिटर क्या है? (what Is Gaming Monitor):-
गेमिंग मॉनिटर का इस्तेमाल प्रोफेशनल काम के लिए किया जाता है! इसमें अच्छे फीचर्स होते हैं, जैसे हाई रिफ्रेश रेट और रिस्पांस टाइम भी आदि सब अछे होते हैं! सामान्य कामों के लिए इसका इस्तेमाल नही किया जाता है! इसका इस्तेमाल फोटो एडिटिंग, विडियो एडिटिंग और गेमिंग के लिए किया जाता है |

निष्कर्ष (Conclusion):-
आज के इस पोस्ट में हमने आपको मॉनिटर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आसान शब्दों में देने की कोशिश की जिसे पढ़कर आप आसानी से मॉनिटर के बारे में समझ सको और मै आशा करती हूँ कि आप लोगो समझ भी गये होंगे|
मै हमेशा यही कोशिश करती हूँ कि अपने रीडर्स को सभी जानकारी अपने इस पोस्ट में दूँ जिससे कि आप लोगों को किसी अन्य पोस्ट पर जाने की जरुरत ना पड़े|
कंप्यूटर क्या है सम्पूर्ण जानकारी एक पोस्ट में |
प्रोसेसर क्या है सम्पूर्ण जानकारी एक पोस्ट में |
माउस क्या है सम्पूर्ण जानकारी एक पोस्ट में |
कीबोर्ड क्या है सम्पूर्ण जानकारी एक पोस्ट में |