
दोस्तों आज का हमारा टॉपिक है प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Programing Language)! आज के इस पोस्ट में हम जानेगे की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या होता है? आप लोगो में से कुछ लोग जानते भी होंगे! जो लोग जानते हैं तो बहुत अच्छी बात है और जो लोग नही जानते तो कोई बात नही चलिए आज के इस पोस्ट में हम लोग सीखते हैं की Programing Language क्या है?
Programing Language जैसा की आप लोगो को नाम से ही स्पष्ट हो रहा होगा की ये कोई भाषा है! जी हां ये एक कंप्यूटर की भाषा है! जिसका उपयोग कंप्यूटर के साथ संवाद करने के लिए किया जाता है! कि कौन सी Action करनी है! हम कंप्यूटर को जो भी निर्देश देते हैं वो इसी भाषा में देते हैं! तभी कंप्यूटर हमारे Orders को समझ पाता है|
जैसे हम लोग एक दुसरे से बात करते हैं तो अपनी मनपसंद भाषा में बात करते हैं! कोई हिंदी में बात करता है तो कोई English में करता है! कोई पंजाबी में करता है तो कोई गुजराती में करता है! जिसे जिस भाषा का ज्ञान (Knowledge) रहता है वो उसी भाषा में बात करता है! हर किसीकी अपनी एक भाषा होती है जिस भाषा में वो बात करता है! अब जिसे मराठी भाषा का ज्ञान ना हो और उससे कोई मराठी भाषा में बात करे तो उसे समझ नही आएगा उसी प्रकार हमारी भाषा भी कंप्यूटर को समझ में नही आती है! कंप्यूटर को जो भाषा समझ में आती है वो है Programing Language|
तो आइये हम Programing Language के बारे में विस्तृत में जानते हैं! आज के इस पोस्ट में हम सीखेंगे की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? इसकी जरुरत क्यों पड़ी, प्रोग्रामिंग भाषाओँ की पीढियां और उनके प्रकार क्या हैं?
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है?
Programing Language एक ऐसा Language है जिसके माध्यम से प्रोग्रामर कंप्यूटर से Communicate करता है! प्रोग्रामिंग भाषा के बारे में जानने से पहले हम Program, programmer और Language के बारे में जानेंगे ताकि आप अच्छे से प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में समझ सकें|
प्रोग्राम क्या है? (Program In Hindi):-
कंप्यूटर को समझ आने वाली भाषा में दिए गए निर्देश (Instructions) के Group को Program कहा जाता है! हमारे बिना किसी निर्देश या Instructions के कंप्यूटर कोई Activity नही कर सकता क्योकि वो निर्जीव है! कंप्यूटर वही करेगा जिसका Instructions हम उसे देंगे! इसलिए कंप्यूटर से कोई भी काम करवाने के लिए हमे Program या Instructions का ग्रुप कंप्यूटर को देना ही होगा|
Program कंप्यूटर को सरल बनाने के लिए तैयार किये जाते हैं! Computer पर काम करने के लिए Software Engineers द्वारा कुछ ऐसे Program या Software तैयार किये जाते हैं जिससे हम कंप्यूटर पर आसानी से काम कर सकें|
प्रोग्रामर क्या होता है?
Programing Language के जानकार व्यक्ति को प्रोग्रामर या कंप्यूटर प्रोग्रामर कहते हैं! ये वही व्यक्ति होते हैं जो अपनी प्रोग्रामींग स्किल से वेबसाइट एप्लीकेशन और सॉफ्टवेर बनाते हैं! इन्हें Programming Language की अच्छी जानकारी होती है|
प्रोग्रामर के पास विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं (जैसे C++, Java, Python, JavaScript, आदि) का ज्ञान होता! है जिनका उपयोग करके वे कंप्यूटर पर सॉफ़्टवेयर और एप्लिकेशन बना सकते हैं! वे कंप्यूटर कोड को लिखते, एकीकृत करते, टेस्ट करते और बग्स को ठीक करते हैं! ताकि प्रोग्राम की सही तरीके से काम कर सके।
प्रोग्रामरों का काम न केवल सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट से सीमित होता है, वे वेब डेवलपमेंट, डेटा साइंस, मोबाइल एप्लिकेशन विकास, जीमेल बॉट्स, एआई, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भी काम कर सकते हैं|
भाषा क्या होता है? (Language In Hindi):-
दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बिच विचारो का आदान प्रदान करने के लिए तथा एक दुसरे से संपर्क स्थापित करने के लिए किसी माध्यम का होना आवश्यक है और इस माध्यम को हम भाषा कहते हैं! भाषा के माध्यम से ही व्यक्ति एक दुसरे से संपर्क स्थापित करते हैं! इसी तरह कंप्यूटर में कार्य करने के लिए language की आवश्यकता होती है जिसे कंप्यूटर समझ सके और कंप्यूटर में Use होने वाली लैंग्वेज को Programming Language कहते हैं|
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है?
Programing Language एक ऐसा Language है जिसके माध्यम से हम कंप्यूटर से बात (Communicate) कर सकते हैं! Programing Language मनुष्य और कंप्यूटर के बिच Communication का एक माध्यम है! प्रोग्रामिंग भाषा द्वारा ही हम कंप्यूटर को बताते हैं की उसे क्या क्रिया करनी है! फिर कंप्यूटर हमारे क्रिया का पालन करता है! और हमे Output प्रदान करता है! प्रोग्रामिंग भाषा को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग या प्रोग्रामिंग और कोडिंग के नाम से भी जानते हैं|
Computer, Tablet, Mobile या किसी अन्य डिवाइस में हम जो कुछ भी देखते हैं या कर पाते हैं उसे पहले से ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के द्वारा प्रोग्राम कर दिया जाता है! Programming Language के द्वारा ही Application, Software या Website बनाया जाता है!
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के प्रकार:-
यहाँ कुछ प्रमुख प्रोग्रामिंग भाषाओं के प्रकार दिए गए हैं
1. उच्च स्तरीय भाषा (High-Level Language):-
ये भाषाएं मानवीय भाषा के आस-पास की होती हैं और उससे अधिक सुविधाजनक होती हैं। कुछ उच्च स्तरीय भाषाएं प्रमुखतः C++, Java, Python, C#, Ruby, PHP, JavaScript, Swift आदि हैं।
2. मध्य स्तरीय भाषा (Intermediate-Level Language):-
इन भाषाओं का उपयोग हार्डवेयर के साथ संवाद करने के लिए किया जाता है। इनमें गैर-पोर्टेबल भाषाएं भी शामिल होती हैं, जिन्हें मशीन कोड में रूपांतरित किया जाता है। प्रमुख मध्य स्तरीय भाषाएं हैं: Assembly language, C आदि।
3. निम्न स्तरीय भाषा (Low-Level Language):-
ये भाषाएं हार्डवेयर के स्तर पर सीधे संवाद करती हैं। प्रोग्रामर को हार्डवेयर के विशेषताओं के बारे में ज्ञान होना चाहिए। प्रमुख निम्न स्तरीय भाषाएं हैं: मशीन कोड, एसेंबलर (Assembler) आदि।
4. पूर्व-संगठित भाषा (Procedural Language):-
ये भाषाएं प्रोग्राम को समूहों में व्यवस्थित करती हैं और क्रम से निर्देशों का पालन करती हैं।
Programming Language को विकसित करने का उद्देश्य:-
प्रोग्रामिंग भाषाएँ विकसित करने के पीछे निम्न उद्देश्य थें!
- कंप्यूटर Machine Language यानि Binary अंको में कार्य करती है! परन्तु इस Language में Instructions देना बहुत ही मुश्किल काम था इसके लिए बहुत अधिक ज्ञान और बहुत अधिक समय की जरुरत पड़ती थी|
- पहले कई तरह के कंप्यूटर हुआ करते थे जिनके Internal Structure अलग-अलग हुआ करते थे! जिसके कारन प्रत्येक कंप्यूटर पर Coding करने की अलग-अलग विधियाँ होती थी! इसलिए Programming Language को इस प्रकार Design किया गया की वे कंप्यूटर की Internal Structure पर निर्भर ना रहे! तथा एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लगभग सभी प्रकार के Computers के लिए Code लिखा जा सके!
- Programming Language के विकास से कंप्यूटर पर अधिक व्यक्ति कार्य कर सकते हैं!
- Programming Language द्वारा Computer पर Work करने के लिए Computer Hardware उसकी Internal Structure Hardware के कार्य करने के तरीके इत्यादि सब की विस्तृत जानकारी रहना आवश्यक नही है|
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग:-
Programming Language के कुछ उपयोग और कार्य निम्न्लिखित है|
- Programming Language का उपयोग वेबसाइट बनाने के लिए किया जाता है!
- Application और Software बनाने के लिए किया जाता है!
- कंप्यूटर से संवाद या कम्यूनिकेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है!
- कंप्यूटर के डिजाईन अपने मन मुताबिक तैयार करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है!
- कंप्यूटर को अपने अनुसार कार्य करनेके लिए तथा निर्देश देने के लिए इसका उपयोग करते हैं!
Programming Language के लाभ :-
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के कुछ महत्वपूर्ण फायदे निम्न्लिखित हैं-
- Programming Language जटिल समस्याओं को कुशलतापूर्वक और व्यवस्थित ढंग से हल करती है!
- यह दोहराए जाने वाले कायो के स्वचालन को सक्षम बनाता है!
- यह नये सॉफ्टवेर, प्रोद्योगिकियों और अनुप्रयोगों के निर्माण को सक्षम करके नवाचार को संचालित करता है!
- प्रोग्रामिंग भाषाओ में प्रविणता विविध और उच्च मांग वाले कैरियर के अवसरों के द्वार खोलती है!
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इतिहास:-
Programming भाषा का इतिहास आठवीं शताब्दी से ही शुरू होता है, जब यह प्रोग्रामिंग की प्राथमिक रूप में उपयोग होने लगी। इसके बाद से, कई नई भाषाएँ विकसित हुई हैं और प्रोग्रामिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग होती हैं।
यहां कुछ महत्वपूर्ण प्रोग्रामिंग भाषाओं का संक्षिप्त इतिहास दिया गया है:
1. Fortran (1957):-
Fortran (Formula Translation) पहली प्रमुख High-level Programming Language थी जो वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग कम्प्यूटेशन को सुगम बनाने के लिए विकसित की गई थी।
2. COBOL (1959):-
COBOL (Common Business-Oriented Language) एक Business और Financial Applications के लिए विकसित की गई थी। यह पहली High-level Programming Language थी जो बड़ी और संगठित संगठनों के लिए तैयार की गई थी।
3. ALGOL (1958):-
ALGOL (Algorithmic Language) एक High-level Programming Language थी जो अल्गोरिदमों को व्यक्त करने के लिए विकसित की गई थी। यह वैज्ञानिक और शिक्षणिक कम्प्यूटेशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है।
4. Lisp (1958):-
Lisp (LISt Processing) दुनिया का पहला High-level Programming Language है जो AI (Artificial Intelligence) के लिए विकसित की गई थी। यह संगठनात्मक प्रोग्रामिंग की एक मान्यता बन गई है।
5. C (1972):-
C Programming Language डेनिस रिची और ब्रायन कर्निहैन द्वारा विकसित की गई थी। C को Unix Operating System के लिए विकसित किया गया था और यह बाद में एक प्रमुख Systems Programming Language बन गये|
निष्कर्ष (Conclusion):-
दोस्तों आज आपने सिखा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है, इसके प्रकार, उद्देश्य, उपयोग, लाभ और इसके इतिहास! उम्मीद करती हूँ की आपको ये सारे टॉपिक समझ में आ गये होंगे! और अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल है या आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके जरुर बताये! और अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें!
Thanks/धन्यवाद
कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? सम्पूर्ण जानकारी एक पोस्ट में
Hey people!!!!!
Good mood and good luck to everyone!!!!!